Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में निदेशक एनईपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय में हुआ जनसंवाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
  • नागरिकों ने रखीं जमीन, पेंशन, रोजगार सहित विविध समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र, किरायेदार द्वारा घर खाली नहीं करने, पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना, घर से बेदखल करने, अवैध कब्जा, भूमि विवाद, लगान भुगतान, रोजगार, स्कूल नामांकन, शस्त्र लाइसेंस, पूर्वजों की जमीन पर कब्जा, पेंशन, भूमि अधिग्रहण तथा झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए। जनहित से जुड़े इन मामलों को लेकर नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी तेज, आज से शुरू हुआ रिहर्सल

समयबद्ध निष्पादन के निर्देश, नियमित समीक्षा पर जोर

निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली। सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विभागीय समीक्षा बैठकों में जन शिकायत निवारण दिवस से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time