Potka : बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सूमो पलटी, एक महिला की मौत

 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के तीरिंग के पास बाइक सवार को बचाने के क्रम में सुमो अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में दो महिला घायल हो गई, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी । घायल  को टीएमएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में 55 वर्षीय सोहर बानो ने बताया कि मानगो के कपाली से रिश्ते के लिए जगन्नाथपुर गए हुए थे। इस बीच घर लौटने के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र के हाता तीरिंग के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अचानक बीच रोड में आ गए. इससे ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया. इसके बाद सूमो पलट गई. इसमें दो महिलाएं घायल हो गई.  70 वर्षीय हसीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें टीएमएच ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. सूमो में चार महिला समेत 7 लोग सवार थे.  सभी जमशेदपुर कपाली लौट रहे थे.  सभी घायलों कोप्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था.

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time