Saraikela: शहरबेड़ा में ग्रामीण ने बिल्डर पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

 

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत शहरबेड़ा में जमीन विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. जहां शहरबेड़ा के दीनानाथ महतो ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि मेरे पूर्वज द्वारा जमीन खरीदी गई है और उस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर चांडिल पुलिस ने पहुंचकर मामला को शांत करवाया और जमीन पर चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य को रोक दिया गया.

दहशत का माहौल

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं दूसरे पक्ष से विकास हेंब्रम ने कहा यह जमीन बुधू लोहार की है और करीब 60 वर्ष से उस जमीन की देखरेख करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया हमारी जमीन का फर्जी पेपर बनाकर अवैध रूप से दखल करने की कोशिश की जा रही है. वही चांडिल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया. वही प्रथम पक्ष ने बताया कि जमीन का मामला कोर्ट में लंबित है और फैसला आने का इंतजार कर रहे हैं ।

इसे भी पढे़ं : Gamharia: दहेज प्रताड़ना या हादसा? गम्हरिया में छत से गिरकर विवाहिता की मौत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time