Jamshedpur : टेल्को में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायलों का MGMCH में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह भैंस बांधन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो सदस्य घायल है. घायलों में कृष्ण यादव और अंकुश कुमार शामिल है. कृष्ण यादव की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली सुमन गुप्ता के साथ अक्सर भैंस बांधने को लेकर विवाद होता था. शुक्रवार सुबह विवाद मारपीट में बदल गया. नेहा ने बताया कि पड़ोसी सुमन गुप्ता ने ईंट से कृष्ण यादव के परिवार पर हमला किया. फिर वह कुदाल से उसके छोटे भाई अंकुश पर हमला कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गयाउसे बचाने के लिए पीछे से आ रहे थे पिता पर भी विकास, सुमन और एक अन्य लड़के ने हमला करके लहूलुहान कर दिया. इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी. परंतु पुलिस तब पहुंची जब परिवार दोनों घायलों को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंच चुका था. फिलहाल घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इलाज के बाद पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायेगा. वहीं पीड़िता ने वीडियो भी बनायी है, जिस में साफ दिख रहा है कि सुमन ईंटा चलाकर उनके परिवार पर हमला कर रही है.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time