देवघर : नाला निर्माण में अनियमितता, जांच का निर्देश

 

देवघर : देवघर प्रखंड के अंधरीगादर पंचायत के नवाडीह गांव में नाला निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है और डीसी से जांच की मांग की है। गांव के वार्ड समिति की सदस्य लक्ष्मी देवी का कहना है कि नवाडीह में नाले का निर्माण चल रहा है, जो अंधरीगादर पंचायत में आता है। लेकिन काम धरवाडीह पंचायत के मुखिया के द्वारा किया जा रहा है। जबकि नियमतः जिस पंचायत का काम है, उसी पंचायत के लोगों को करना है। इस मामले मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने देवघर बीडीओ को जांच का निर्देश दिया गया है।

विरोध करने पर धमकी भी दी जाती है

 

ग्रामीणों का आरोप है कि धरवाडीह पंचायत के मुखिया पति जबरन काम करवा रहे हैं। विरोध करने पर धमकी भी दी जाती है। मामले में धरवाडीह मुखिया और उनके पति से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष देने से इनकार कर दिया। धरवाडीह मुखिया पति विवेक राय ने इतना कहा कि जहां काम हो रहा है, वह इलाका धरवाडीह पंचायत में आता है। लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 23 मार्च को माँ भारती के जयघोष से गूंजेगा जमशेदपुर, होगा यह ऐतिहासिक आयोजन – देखें Video

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time