Aditypur : घर-घर कचड़ा उठाव के नाम पर पैसे की वसूली का नागरिक समन्वय समिति ने किया विरोध

 

 

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा घर-घर कचड़ा उठाव के नाम पर की जा रही पैसे की वसूली का नागरिक समन्वय समिति (नासस) ने विरोध किया है. समिति ने इस अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. मंगलवार शाम को नासस की बैठक अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के आवास पर हुई, जिसमें प्रति घर कचड़ा उठाव के लिए 80 रुपये वसूले जाने का विरोध किया गया.

होल्डिंग टैक्स के बावजूद नागरिकों को सुविधाओं का अभाव

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर निगम क्षेत्र की जनता हर साल होल्डिंग टैक्स का भुगतान करती है, लेकिन इसके बदले नगर निगम द्वारा कोई भी सुविधा नागरिकों को नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, सड़कों और मुहल्लों में कचरा पड़ा है, और नालियां जाम हैं. अब कचड़ा उठाव के नाम पर प्राइवेट एजेंसी द्वारा घर-घर दरवाजा खटखटाना यह पूरी तरह से आपत्तिजनक है.

निगम को देना चाहिए स्पष्ट जवाब

नारायण सिंह ने नगर निगम से यह सवाल किया कि होल्डिंग टैक्स वसूली के एवज में नागरिकों को कौन सी सेवाएं दी जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कचड़ा उठाव के नाम पर किसी भी तरह का शुल्क भुगतान नहीं किया जाएगा.

 

समिति ने जनता से की अपील

बैठक में यह भी अपील की गई कि नागरिक कचड़ा उठाव के नाम पर किसी भी शुल्क का भुगतान न करें और इस मुद्दे पर जन जागरूकता फैलाएं.
इस बैठक में वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जगदेव प्रसाद, निरंजन मिश्र, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र रजक, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, महिला कोषांग की अध्यक्ष सुमन राय और संरक्षिका श्रीमती शशि प्रभा सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 23 मार्च को माँ भारती के जयघोष से गूंजेगा जमशेदपुर, होगा यह ऐतिहासिक आयोजन – देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time