Jadugoda : सिद्धू–कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में नम आंखों से मां सरस्वती की विदाई

  • मूर्ति विसर्जन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा का समापन
  • स्कूलों में सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में दिखा उत्साह

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा प्रखंड के नरवा पहाड़ क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मां सरस्वती की विदाई दी गई। इस अवसर पर सिद्धू–कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो सहित आसपास के स्कूलों के छात्र–छात्राओं ने विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला। नाचते–गाते बच्चे सड़कों पर आगे-आगे चल रहे थे, जबकि पीछे डाला टेंपू पर सजी मां सरस्वती की प्रतिमा विराजमान थी। नरवा पहाड़–खुखडाडीह मुख्य सड़क किनारे स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा का विधिवत समापन किया गया। बच्चों ने “मां सरस्वती दोबारा आओ” के नारों के बीच नम आंखों से विदाई दी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : प्रधानाध्यापक को पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां; पाँच आरोपी जेल भेजे गए

ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

विसर्जन से पूर्व विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ दसमत किस्कू, जयति मुंडा, सुशील कुमार, मुरारी मोहन भक्त, दुलू राम सरदार, रजनीकांत महतो, अर्धेंदु कुंभकार, आशा महतो, राजन मुर्मू, सुबोध कुमार मुंडा, सुरजीत कुमार महतो और तारापद गोप सहित कई शिक्षक एवं विद्यालय कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूरे क्षेत्र में पूजा समापन के साथ ही एक भावुक लेकिन उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *