Baharagoda : प्रधानाध्यापक को पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां; पाँच आरोपी जेल भेजे गए

  • बहरागोड़ा के सियालबिंदा में मानवता शर्मसार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला, पुलिस सख्त

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा को आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के स्कूल परिसर में नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गंभीर रूप से अपमानित भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। पीड़ित प्रधानाध्यापक के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की त्वरित जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कालाडूंगरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

स्कूल परिसर में हुई बर्बर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 05/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पाँच नामजद अभियुक्तों—मानिक बैरा (36), संजय बेरा (32), नन्दलाल बेरा (23), विनोद बेरा (30) और नारायण बेरा (40)—को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सियालबिंदा गांव के ही निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उचित सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Gua : सड़क हादसे में सेल कर्मी की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक

गुवा : किरीबुरू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time