Jadugora : छोटा गोविंदपुर में जन्माष्टमी पर दिखेगा केदारनाथ धाम का भव्य स्वरूप

4 सितंबर को विधायक मंगल कालिंदी करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन

जादूगोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर किशोर क्लब, सुभाष नगर (छोटा गोविंदपुर) की ओर से इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक जन्माष्टमी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण केदारनाथ धाम मंदिर की भव्य प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा पूजा पंडाल होगा। पंडाल को केदारनाथ धाम की प्रसिद्ध वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण की झलक देने के उद्देश्य से आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

क्लब के सदस्यों के अनुसार, पंडाल में विशेष सजावट के साथ आकर्षक विद्युत व्यवस्था भी की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम जैसा आध्यात्मिक एवं मनमोहक अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।

पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन आगामी 4 सितंबर को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन को लेकर क्लब की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस संबंध में किशोर क्लब के पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान बाबा श्याम का श्याम धाम पुरूलिया धाम में धुमधाम से मनाया गया। श्री…

Spread the love

Dumaria : आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिला अपना 30 बेड का अस्पताल, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

राज्य को जल्द मिलेगा रिम्स-2, पोटका को स्वास्थ्य क्षेत्र में और सौगात जल्द : इरफान अंसारी प्रखंड के बाद अब जल्द हर पंचायत में होगा स्वास्थ्य भवन : संजीव सरदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time