Jadugora: UCIL कॉलोनी में 108 दीपों से हुई मां दुर्गा की आराधना, पूजा पंडाल में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

जादूगोड़ा:  शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नरवा पहाड़ आवासीय कॉलोनी में आज मां दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। संध्या समय पूजा पंडाल में ढाक की थाप और मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।

मां दुर्गा की खुशी और कल्याण के लिए 108 दीप प्रज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं ने आरती के दौरान मां दुर्गा से सभी का सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल में जनसैलाब उमड़ा, जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर भक्तिभाव से आराधना करती नजर आईं।

इस अवसर पर यूसिल प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, कमिटी के महामंत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मां दुर्गा से सभी का कल्याण और राज्य की प्रगति की कामना की।

पूजा के दौरान पंडाल में सुरक्षा, व्यवस्था और भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ पूजा में शामिल हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar: नवादा से पावापुरी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी, 25 किलोमीटर नई लाइन को मिली हरी झंडी

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time