जादूगोड़ा : पोटका अंचल के ग्राम रोहाणीबेड़ा जाहेरथान में सरहुल पूजा सपन्न हुआ. पूजा में ग्रामीण और ग्राम प्रधान गिरोस सरदार, उपस्थित रहे। जाहेरथान में सभी ग्राम वासियोंं ने सुख समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की। भूमिज परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना करते हुए तीन मुर्गे की बलि चढ़ाई गई. खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. माँ रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने प्रसाद ग्रहण कर सखुआ के फूल नाया एवं देवरी प्राप्त किया. मौके पर उमेश सरदार, रामेश्वर सरदार, टोटन सरदार, वरूण सरदार, रोहित सरदार, सुखदेव सरदार, विश्व नाथ सरदार, अजित सरदार, सुरज सरदार एवं गुरु पदो उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Gamharia : जाहेरथान में सफाई अभियान चलाकर मुड़कुम में तीन दिवसीय बाहा पर्व शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































