Baharagora : नेताजी सुभाष शिशु उद्दान परिसर में आयोजित हुई प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी

 

बहरागोड़ा :  मंगलवार के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदशर्नी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि असित मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि रबीन्द्र नाथ दास, जेएस एल पी एस के बीपीएम नियाद अहमद, उपस्थित रहे. वहीं कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

केंद्र सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है

विशिष्ट अतिथि रवींद्रनाथ दास ने कहा कि किसानों की आय दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है. साथ ही कृषि योग्य भूमि बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में घटता जा रहा है.जिसके लिए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं मुख्य अतिथि असित मिश्रा ने कहा कि प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है. लेकिन किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं का लाभ उचित किसान तक नहीं पहुंच पाने पर दुःख जाहिर की, साथ ही उन्होंने कहा कि उन गरीब किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किसान मित्र तथा सखी मंडल द्वारा उचित पहचान कर सरकारी योजना का लाभ दिलाएँ .

सम्मानित किया गया

मंच का संचालन सत्यवान पैड़ा ने किया. जंहा किसान को अतिथियों के हाथों से विभिन्न प्रकार के कृषि से संबंधित औजार देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर किसान मित्र में से नगरदीप घोष,तपन पैरा,आशुतोष कुइला,अजय महतो, समरेश सिंह,समीर कुमार बारिक, सुवेंदु मंडल,देविका राय,मंजुला पलेई, एटीएम दीपक नायक, लकी साव समेत अनेक किसान मित्र मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पुलिसकर्मियों की पिटाई, सड़क जाम मामले में चार प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time