Jamshedpur : जुगसलाई विस में आजसू का कुनबा बरकरार : प्रकाश विश्वकर्मा

जमशेदपुर : आजसू पार्टी से जो लोग पद छोड़ें हैं यह उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है , जुगसलाई विस क्षेत्र के सभी आजसू कार्यकर्ताओं का नहीं। यह बात गोविंदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू नेता प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा। उन्होंने कहा कि जुगसलाई विस क्षेत्र में आजसू का कुनबा बहुत बड़ा है। एक – दो लोगों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यहां मौजूद तमाम पार्टी के नेता यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सब मजबूती के साथ आजसू पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि विधायक काल से श्री रामचंद्र सहिस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। आज पार्टी बरगद की पेड़ की तरह मजबूत बन चुका है। एकाद टहनी टूटने से बरगद जैसे पेड़ को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आगे कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ें हैं उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को भी पार्टी से नाराज़ लोगों से संवाद स्थापित कर सबको समेट कर चलने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने से ज्यादा बेहतर होता वे लोग पार्टी में रहकर खामियों को दूर करने की पहल करतें। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी ने पहचान दिया है। पार्टी के लिए हमेशा हम-सब खड़ा रहेंगे। इस दौरान आजसू पार्टी के जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू राज, रूबी गुप्ता, नीलू सिंह, जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, जिला सचिव उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्कीकांत महतो , प्रखंड़ सचिव सुधीर सिंह, प्रखंड़ सचिव सूरज कैवरतो, प्रखंड सचिव मनोज महतो, प्रखंड़ उपाध्यक्ष शंकर प्रजापति, प्रखंड़ मीडिया प्रभारी संजय समंता , प्रखंड़ सचिव सुनील शर्मा, पंचायत सचिव दुर्गेश बाघमारे, पंचायत सचिव कृष्णा गोप समेत अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड 8 अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस से सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निर्देशानुसार आयुर्वेद दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड के थानों में मुस्लिम थाना प्रभारियों के प्रतिनिधित्व पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने उठाए सवाल, कहा-546 थानों में केवल 18 मुस्लिम थाना इंचार्ज 

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस में थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों की पोस्टिंग में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time