Jamshedpur: 48 घंटे की लगातार बारिश से दो घर जमींदोज, पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं

जादूगोड़ा:  लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश ने जादूगोड़ा क्षेत्र में तबाही मचा दी है। रविवार को राजदोहा गांव के भूमिज टोला निवासी बड़कुनी सरदार का खपरैल मकान मिट्टी की दीवार ढहने से जमींदोज हो गया। उनका अबुआ आवास भी अधूरा है क्योंकि फंड अब तक आवंटित नहीं हुआ।

इसी तरह भुरकाडीह गांव अंतर्गत नामो टोला में 60 वर्षीय वृद्ध महिला शिवानी भकत का मिट्टी का घर शनिवार तड़के चार बजे भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त वह घर में सो रही थीं, लेकिन बाल-बाल बच गईं।

 

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल सरदार ने बताया कि “बीते 17 मार्च को आए आधी-तूफान में पोटका के दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए थे। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बावजूद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवारों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी बारिश से घर जमींदोज होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

लगातार बारिश से जादूगोड़ा शिव मंदिर के पास से गुजरने वाली गुरा नदी उफान पर है। नदी में आई बाढ़ के कारण सासपुर बागान क्षेत्र का संपर्क जादूगोड़ा से पूरी तरह कट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दिवंगत विधायक राम दास सोरेन ने इस नदी पर पुल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उनके निधन के बाद पुल निर्माण का सपना अधूरा रह गया। अब भी लोग सवाल कर रहे हैं कि सासपुर से यूसिल कॉलोनी को जोड़ने वाली पुलिया आखिर कब बनेगी?

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हरतालिका तीज पर पप्पू सरदार ने 250 महिलाओं को दिए उपहार

Spread the love

Related Posts

Gua : वन देवी मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

गुवा : गुवा से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। मंदिर कमेटी की…

Spread the love

Bahragora : अटूट आस्था और परंपरा का संगम, तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भव्य शुभारंभ

बहरागोड़ा : भक्ति, श्रद्धा और पौराणिक मान्यताओं के मेल के साथ बरसोल क्षेत्र के कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा हर्षोल्लास के साथ शुरू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time