Jamshedpur: हरतालिका तीज पर पप्पू सरदार ने 250 महिलाओं को दिए उपहार

जमशेदपुर:  हरतालिका तीज के मौके पर शहर के चर्चित समाजसेवी और बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने खास पहल की। उन्होंने उपवास रखकर पूजा करने वाली 250 महिलाओं को सुहागन का सामान भेंट किया। यह कार्यक्रम साकची के हंडी लाइन में आयोजित हुआ।

उपहार पाकर कई महिलाओं ने खुशी जताई और कहा कि तीज के दिन मायके से मिलने वाले तोहफों की कमी पप्पू भाई ने पूरी कर दी। महिलाओं ने उन्हें अपना भाई मानते हुए उनकी तरक्की की दुआ की।

इस मौके पर पप्पू सरदार ने बताया कि इसी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उन्हें राखी बांधी थी। उसी बहन के प्रेम को आगे बढ़ाने के लिए वे हर साल यह आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि आज इतने बड़े पैमाने पर बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिला है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खतरे के पार स्वर्णरेखा और खरकई, नगर निकाय ने किया तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time