Potka: उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगराईन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं औषधि ज्ञान दिवस का आयोजन

पोटका:  उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगराईन में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एकदिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण सह आचार्य बालकृष्ण औषधि ज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी की उपस्थिति में हुई। मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा प्रशिक्षण विशेषज्ञ सुनील कुमार प्रसाद एवं अभिषेक कुमार ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

राष्ट्रीय कोच सुनील कुमार प्रसाद ने कहा कि “हर मिडिल और हाई स्कूल के बच्चों, विशेषकर किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। यह न केवल संकट के समय काम आता है बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ाता है।”

प्रशिक्षण के बाद पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बच्चों को क्विज़ के माध्यम से औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी।
खेल के दौरान बच्चों ने तुलसी, गिलोय, सदाबहार, सहजन, अमरूद, शीशम, पीपल, नीम, करंज आदि पौधों के औषधीय गुणों के बारे में सीखा और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बताया कि विद्यालय में औषधीय पौधों का बगीचा विकसित किया जा रहा है ताकि बच्चे प्रकृति के साथ रहते हुए पेड़–पौधों के दिव्य गुणों को जान सकें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमल कुमार दीक्षित, राजीव सिंह, दसमत मुर्मू, निरंजन सरदार और राजेंद्र सिंह मुंडा उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 48 घंटे की लगातार बारिश से दो घर जमींदोज, पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *