जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान साकची में किया गया. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जमशेदपुर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने नेताजी को माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
नेताजी के जीवन पर प्रकाश
जसवीर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया और शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला बताया. पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह ने नेताजी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय में संक्षिप्त परिचय दिया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे. लगभग 45 पूर्व सैनिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के संयोजक दया भूषण जी ने कार्यक्रम का संचालन के लिए प्रांत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड राकेश पांडे को आमंत्रित किया. संगठन के हवलदार अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद किया और नेताजी को याद करते हुए भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप की सेवा को याद किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पदयात्रा का आयोजन




















































