Jamshedpur : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

  • विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों और शिक्षकों को आपसी समन्वय पर दिया जोर
  • बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को बनाया यादगार
  • विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

जमशेदपुर : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक पूर्णिमा साहू ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। बच्चों ने तुलसी पूजन कर समारोह में प्रथम प्रस्तुति दी और सकारात्मक संदेश साझा किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने भारत दर्शन और विविधताओं में एकता, नाट्य प्रस्तुति में काले जादू और पाखंडियों के जाल में ना फंसने का संदेश प्रस्तुत किया। साथ ही भारत के प्रमुख पर्व और त्योहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर समर्पित भाव व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

सर्वश्रेष्ठ छात्रों और अभिभावकों को किया गया सम्मानित

अपने-अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को विधायक पूर्णिमा साहू, साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के सचिव जे शांता, जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रेसिडेंट अशोक तिवारी, विद्यालय संरक्षक खेमलाल चौधरी, अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल और प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षक-अभिभावक के आपसी समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में सही मार्गदर्शन मिलने से भविष्य उज्जवल होता है। विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्कूल माध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और महासचिव परमानंद कौशल ने आवश्यक विषयों पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : फरवरी 2026 में दामोदर नदी के प्रदूषण का फिर होगा वैज्ञानिक अध्ययन

शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से समारोह सफल

कार्यक्रम में संरक्षक खेमलाल चौधरी ने विद्यालय की स्थापना काल से अब तक की उपलब्धियों और आगामी चुनौतियों पर चर्चा की। जे शांता, अशोक तिवारी और सीपी समिति मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने भी संबोधन दिया। जूनियर और सीनियर छात्रों के माता-पिता को सर्वश्रेष्ठ अभिभावक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र बालवीर और शिक्षिका कृतिका कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रीति शर्मा ने प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ समिति के सदस्य, सैकड़ों अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time