Scholarship : छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 24 से जेएलकेएम चलाएगा डिजिटल आंदोलन, छात्र अधिकार आंदोलन से सरकार को झुकाने की तैयारी 

Silli : झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने से लाखों गरीब छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रहे है। छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर सड़क से सदन तक मामला गर्म है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। डुमरी से रांची तक 200 किलोमीटर की छात्र अधिकार पदयात्रा के पश्चात पार्टी अब एक्स (पूर्व ट्विटर) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छात्र अधिकार डिजिटल आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसका हैशटैग #Releasescholarship है। उक्त डिजिटल आंदोलन 24 दिसंबर 2025 की सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान में केन्द्र और राज्य सरकार का आपसी पॉलिटिकल टकराव तथा एनडीए और इंडिया गठबंधन का राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के छात्र हो रहे हैं। मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही देश के हजारों छात्रों को सम्मानजनक शिक्षा देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जो उनकी जुमलेबाजी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य सरकार की सारे मंत्री, विधायक, सुपर मंत्री तथा पदाधिकारी तमाम सरकारी सुविधाओं का उपभोग करते आ रहे हैं। यहां तक कि दिन प्रतिदिन अपने सरकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी भी करते आ रहे हैं। लेकिन राज्य के कर्णधार तथा राज्य के भविष्य कहलाने वाली युवा पीढ़ी के साथ सौतेला व्यवहार, उदासीन रवैया, द्वेषपूर्ण तरीके से नजरअंदाज किया जा रहा है। किसी भी देश या राज्य के लिए मानव संसाधन से बड़ा कोई संसाधन हो ही नहीं सकता। फिर भी मानव संसाधन को डैमेज करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के अधिकार के लिए ऑनलाइन की दुनिया में संपूर्ण विश्व के पटल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार तक छात्र अधिकार के आवाज को मजबूती से रखेंगे और छात्रों को उनका अधिकार दिलाने तक अपना संघर्ष को जारी रखेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time