- संगठन ने ग्रामीण बच्चों और परिवारों में उपहार और उत्साह का संचार किया
- संगठन की पहल से ग्रामीणों में दीपावली उत्सव और खुशियों का माहौल
जमशेदपुर : अर्पण परिवार ने दीपावली के अवसर पर राजनगर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र चांवड़बांधा में खुशियाँ फैलाई। इस आयोजन में बच्चों को नए गर्म कपड़े, पटाखे और अन्य उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण और बच्चे उत्साहपूर्वक इस पहल में शामिल हुए। इस सामाजिक पहल के माध्यम से अर्पण परिवार ने सेवा, स्नेह और सामाजिक समर्पण का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने उपायुक्त को लिखी पत्र, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु
अर्पण परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ और उम्मीद पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हर कदम समाज सेवा में, हर पहल मुस्कान फैलाने में और हर आयोजन उम्मीद जगाने में हो। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, सरबजीत सिंह टोबी, कमलेश पाठक, शुरू पात्रों, काशीनाथ प्रधान, देवाशीष झा, रामा राव, लख्खिकांत घोष, सौरव रजक, राम, विशाल और अन्य का सराहनीय योगदान रहा। अर्पण परिवार हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।