Jamshedpur: घर में घुसकर चोरी मामले में बड़ी सफलता, सामान समेत चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर की बिष्टुपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसके पास से घर में घुसकर चोरी की गई लैपटॉप, मोबाइल, हेडफोन, दो पर्स और अन्य महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी बिष्टुपुर के रहने वाले सुनील पूर्ति उर्फ मुर्गी (24) हैं। यह चोरी की घटना 6 नवंबर की रात को हुई थी। 7 नवंबर को पीड़ित ने फ्लैट में चोरी की शिकायत बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराई।

थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी आलोक दुबे के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश कुमार, आकाश कुमार पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक सहदेव उरांव, गोपाल पांडेय और सशस्त्र बल शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: धतकीडीह से चोरी हुई सूमो का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time