Jamshedpur: धतकीडीह से चोरी हुई सूमो का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह से चोरी हुई टाटा सूमो (JH05AD6051) का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने सूमो चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो के फैजल अख्तर (20) और फरहान अंसारी उर्फ इमरान (18) शामिल हैं।

डीएसपी सीसीआर साकची और थाना प्रभारी ने बताया कि 11 नवंबर को धतकीडीह सेंटर मैदान के पास खड़ी सूमो की चोरी की शिकायत वादी सौकत हुसैन ने 13 नवंबर को बिष्टुपुर में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई। फुटेज में दिखा कि अपराधी सूमो को कपाली से कांदरबेड़ा की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को सूमो के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Gamharia: गम्हरिया में सड़क हादसा, स्कूटी-टेंपो की टक्कर – स्कूटी सवार घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time