Jamshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंश लाल श्रीवास्तव का निधन, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरबंश लाल श्रीवास्तव का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। दिवंगत हरबंश लाल श्रीवास्तव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके परसुडीह के मकदमपुर स्थित आवास पहुंचे। भाजपा महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर अंतिम प्रणाम किया। महामंत्री अनिल मोदी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरबंश श्रीवास्तव पार्टी के धरोहर थे। उनके निधन से भाजपा ने एक सच्चा अभिभावक खो दिया है। उनकी कमी संगठन को हमेशा महसूस होगी।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे पार्टी एवं समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। ज्ञात हो कि हरबंश लाल श्रीवास्तव ने भाजपा और विश्व हिंदू परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया।

अंतिम यात्रा में भाजपा नेता राम प्रसाद जायसवाल, सुमित कुमार शर्मा, दीपू शर्मा, विनोद कुमार सिंह, विद्या शर्मा, मनोज वर्णवाल, जनार्दन पांडे, किरण राव, बबलू श्रीवास्तव, कन्हैया पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्यजन शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

इसे भी पढ़ें : tribute to ramdas soren : रामदास सोरेन का असमय निधन अपूरणीय क्षति : देवेन्द्र नाथ महतो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *