जमशेदपुर: गुरु नानक स्कूल, रांची में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कीर्तन दरबार में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू के हाथों सम्मान प्रदान किया।
रांची के गुरु नानक हाई सेकेंडरी स्कूल समिति द्वारा आयोजित इस दरबार में सिख समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे वातावरण में भक्ति रस छा गया।
इस दरबार में तख्त श्री सचखंड दरबार साहिब, नांदेड़ के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह जी, वीर रस के प्रसिद्ध कीर्तनिये जोगिंदर सिंह रिआर और भाई तरनवीर सिंह रब्बी ने अपनी मधुर वाणी से संगत को अलौकिक अनुभव कराया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आए।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की ओर से सरदार निशान सिंह के साथ हरजीत सिंह मोनू, सतपाल सिंह राजू, मनोहर सिंह मिट्टे, सतनाम सिंह घुम्मण, सुखविंदर सिंह निक्कू, श्याम सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से और सुखदेव सिंह भी रांची पहुंचे और इस दरबार में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वर्ण मंदिर पर बुरी नजर डालने वाले इतिहास से सबक लें – कुलबिंदर सिंह
There is no ads to display, Please add some


















































