jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू, बैठक आयोजित

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर में प्राथमिक सदस्यता अभियान के सफल आयोजन के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली के सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सक्रिय सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करना और प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना था।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने संस्थापक ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस मनाया

प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और कार्यों को पहुंचाना उद्देश्य

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी का विस्तार और मजबूत आधार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और कार्यों को पहुंचाना है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता अभियान की योजना और रणनीति पर चर्चा की। सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टोली बनाई गई है, जो सभी मंडलों में बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगी। इस अभियान के तहत संगठन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को सशक्त और सक्रिय बनाया जाए।

 

इसे भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर सदस्यता अभियान के संयोजक डॉ. राजीव कुमार, सह संयोजक मंटू चरण दत्ता, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री मिली दास, जिला सह मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी उज्वल सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी अमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, उपाध्यक्ष कृपा सिंधु महतो सहित सभी मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के संयोजक, सह संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Gamaharia: अनियंत्रित होकर ऑटो बीच सड़क पर पलटा,दो लोग घायल

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time