Jamshedpur: जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह के बच्चों ने उठाया पिकनिक का आनंद

जमशेदपुर: जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह के बच्चों ने पिकनिक का आनंद विद्यालय के नए प्रस्तावित कैंपस पोटका शंकरदा में मनाया. इस पिकनिक में बच्चों का उत्साह देखने योग्य था. उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, स्पून मार्बल, और म्यूजिकल चेयर जैसे विभिन्न खेलों का आनंद लिया. संगीत और डांस के साथ बच्चों ने पिकनिक को और भी खास बना दिया.

प्राचार्या का संदेश
स्कूल की प्राचार्या अंकिता तिवारी ने बच्चों को एक साथ भोजन करने और मोबाइल फोन को छोड़कर एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने इसे जीवन का अभिन्न अंग बताया.

उपस्थित विशेष अतिथिगण
इस अवसर पर आर जे वेलफेयर सोसाइटी की चेयरपर्सन पूनम झा, विद्यालय के सचिव रमन झा, कोषाध्यक्ष जे एम दुबे, उप प्राचार्या सुमन शर्मा, और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे.

इस पिकनिक ने बच्चों के लिए यादगार अनुभव का अवसर प्रदान किया और उनके बीच टीम स्पिरिट और दोस्ती को और मजबूत किया.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: Modern School जल्द मिलेगा Affiliation, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट करेगा मदद

Spread the love

Related Posts

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर…

Spread the love

Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत गुवा : सेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *