Jamshedpur: Modern School जल्द मिलेगा Affiliation, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट करेगा मदद

जमशेदपुर: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के अधीन चल रहे मॉर्डन इंग्लिश स्कूल को संबंधन (एफ्लीएशन) दिलाने के लिए रांची का श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट पूरी मदद करेगा. इस मुद्दे पर अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह से बैठक कर आश्वासन दिया है.

 

विशेष आमंत्रण पर सम्मानित हुए पदाधिकारी
रविवार को रांची स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष आमंत्रण पर साकची से पहुंचे प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, प्रवक्ता बलजीत संसोआ और नानक सिंह को सम्मानित किया गया.

 

गुरुद्वारा के पदाधिकारियों की सक्रियता
साकची गुरुद्वारा के अन्य पदाधिकारी बलबीर सिंह धंजल, जगमिंदर सिंह काके, दलजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोहर सिंह मिते और जसबीर सिंह भी कीर्तन दरबार में शामिल हुए. इस धार्मिक समागम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मॉर्डन स्कूल को एफ्लीएटेड कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

 

भविष्य की योजनाएँ
सरदार निशान सिंह ने भी कहा कि कमिटी को श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन ट्रस्ट और अल्पसंख्यक आयोग पर पूर्ण उम्मीद है कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कदम उठाएंगे. ज्योति सिंह मथारू ने बताया कि सिखों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर वे जल्द ही राज्य स्तरीय सिख महासभा रांची में बुलाएँगे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: जब्त किए गए बालू लघु खनिज की नीलामी, सरकार को होगी 5 लाख से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time