Jamshedpur : सीपीएल प्रीमियर लीग पर सीएनसी चार्जर्स का कब्जा, पीई चैंपियन उप विजेता

जमशेदपुर : सीटीआर प्रीमियर लीग ( सीपीएल टाटा मोटर्स ) क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन – 8 का मैच टेल्को ग्राउंड में खेला गया। इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला सीएनसी चार्जर्स बनाम पीई चैंपियन के बीच खेला गया। जिसमें सीएनसी चार्जर्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया । सीएनसी चार्जर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में कुल 92 रन बनाने में सफल हुई। इसमें सर्वाधिक स्कोर विजय कुमार मंडल का रहा । उन्होंने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान अपने टीम को दिया।
उधर पीई चैंपियन की टीम जीत के लक्ष्य निर्धारित 93 रनों का पीछा करते हुए महज 72 रन ही बना पाई। इस प्रकार सीएनसी चार्जर्स की टीम सीटीआर प्रीमियर लीग पर कब्जा जमाने में सफल रही।
सीएनसी चार्जर्स टीम के विजय कुमार मंडल के महत्वपूर्ण 32 रनों के योगदान एवं दो ओवरों में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट लेने तथा मजबूत खिलाड़ी अमित कुमार का इम्तियाज अली द्वारा कैच पकड़े जाने से टीम का रूख विजय श्री में बदल गया ।
श्री मंडल को बेहतरीन पारी खेलने के एवज में मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। विजेता एवं उप विजेता टीम को सीटीआर के एम राजा शेखर , कुलदीप कुमार सिंह, श्रीनिवास, गुरु वईया के हाथों पुरस्कृत किया गया। गौरतलब हो कि विगत वर्ष आयोजित सीपीएल प्रीमियर लीग सीजन – 7 पर भी सीएनसी चार्जर्स का ही कब्जा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में जदयू समर्थकों का हंगामा, इमरजेंसी सेवा बाधित

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time