Jamshedpur: कांग्रेस का आरोप भाजपा-जदयू ने बांटी सरकारी सामग्री, आचार संहिता का उल्लंघन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस का कहना है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिले में 11 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद मानगो नगर निगम के अधिकारियों की मदद से सरकारी सामग्री (बाल्टी) का वितरण किया गया। ईश्वर सिंह ने कहा कि यह कदम चुनाव प्रभावित करने की साजिश के तहत उठाया गया है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं पप्पू सिंह, विजय तिवारी, अजीत सिंह उर्फ जीतू पर्मार और बाला प्रसाद का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने जनता में सरकारी वस्तुएं बांटीं और सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट भी की। कांग्रेस ने मांग की कि जांच कर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करेगा, ताकि आगामी उपचुनाव में चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: पहले चरण में 42.31% औसत मतदान, पटना और बांकीपुर में मतदान धीमा, लखीसराय-बेगूसराय में उत्साह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time