Jamshedpur : लगातार हो रही बारिश से खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

उपायुक्त ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी को अलर्ट पर रहने का निर्देश
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर तथा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसके कारण तटीय इलाकों में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी संबंधित नगरीय निकाय व प्रखंड प्रशासन अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव संभावित इलाकों की निगरानी करने तथा राहत और बचाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं  निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क किया करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रहें, नदी के किनारे नहीं जाएं। स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time