Jamshedpur: डीसी ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, ऑन द स्पॉट समाधान, कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर :   जमशेदपुर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई। जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा  ।

चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग

जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किए जाने, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित समस्याएं, अवैध कब्जा, निर्माण कार्य कर रास्ता रोक देने, निजी विद्यालय में बीपीएल का नामांकन, आदेश के बावजूद अमीन द्वारा मापी नहीं करने, प्रखंड स्थानातंरण, स्कूल फीस माफी समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

सुनवाई और समाधान सुनिश्चित हो

उपायुक्त ने उक्त सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए । जन शिकायत निवारण दिवस को लेकर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान सुनिश्चित हो।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : स्वराज मोर्चा ने जयपाल सिंह मुंडा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

    गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

    Spread the love

    Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

     बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time