गम्हरिया: चक्रधरपुर रेलमंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शुक्रवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रही है. इसमें कांड्रा भी शामिल है. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्टेशन में उपस्थित यात्री डीआरएम से मिले. साथ ही कोरोना से पूर्व कांड्रा में ठहराव को बंद किये गये ट्रेनों को पुनः ठहराव कराने की मांग की गयी. इस संबंध में उन्होंने कहा कि मामले को विभागीय बोर्ड को अवगत करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीओ-बीडीओ ने किया पौधरोपण
There is no ads to display, Please add some



















































