Jamshedpur : झारखंड की नई शराब नीति में बदलाव की मांग, NCP नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर : एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की नई शराब नीति में बदलाव करने की मांग की. उन्होंने कहा कि नई शराब नीति के आम शराब व्यवसाई के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. इस नीति से शराब माफियाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. शराब माफियाओं के हाथ में लगभग झारखंड का पूरा का पूरा ही शराब व्यवसाय चला जायेगा। मॉल में शराब की बिक्री आसानी से हो सकेगी. जिससे युवा वर्ग तक शराब को पहुंचाने में शराब माफियाओं को कामयाबी होगी. झारखंड के युवाओं को शराब के नशे से बचाने के बजाय यह नीति युवाओं को शराब के नशे का शिकार बनाने में मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें : weather alert : झारखंड में येलो और ऑरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों में थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग की चेतावनी

ग्राम सभा की अनुमति पर भी उठाया सवाल

वहीं दूसरी ओर डॉ. पवन पांडेय ने गत दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद कि बैठक में आदिवासी बहुल इलाकों में ग्राम सभा कि अनुमति से शराब कि दुकानें खोलें जाने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार झारखंड में ग्राम सभा का निर्माण पेसा कानून, खनन और क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों में अनुमति प्रदान करने के लिए किया गया था। ना कि शराब की बिक्री की अनुमति प्रदान करने के लिए. उन्होंने मुख्यममंत्री से उपरोक्त निर्णय पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखण्ड के जेलों में सजा काट रहें 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, समीक्षा बैठक में सामने आए आंकड़े

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time