weather alert : झारखंड में येलो और ऑरेंज अलर्ट, अगले पांच दिनों में थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग की चेतावनी

जून के दूसरे सप्ताह में मानसून के झारखंड पहुंचने की संभावना

रांची/जमशेदपुर : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने 5 दिनों के लिए क्रमशः ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी की गई है इन पांच दिनों में थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग बारिश के साथ तेज हवा की संभावना व्यक्त की गई है, झारखंड के कई हिस्सों में सेकंड हाफ में ऑरेंज अलर्ट के साथ मौसमी गतिविधियों में हलचल देखने को मिल सकती है वही आने वाले 23 मई से रांची मौसम विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी की गई है ऐसा इसलिए हो रहा है कि ईस्ट वेस्ट टफ पंजाब से लेकर उतरी बांग्लादेश तक स्टैंड कर रहा है इस कारण झारखंड कि उत्तरी और बिहार के दक्षिणी भाग से गुजर रहा है जिस कारण झारखंड में नमी आ रही है, जिस कारण झारखंड के उत्तरी और भाग में अच्छी थंडरस्टॉर्म एंड लाइटनिंग देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फर्जी प्रमाण पत्र से लेकर शराब घोटाले तक, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को धोया

जमशेदपुर में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद  के अनुसार झारखंड में इस बार मानसून सकारात्मक देखा जा रहा है,  साथ ही समय से पूर्व 5 जून से 7 जून के लगभग में मानसून आने की संभावना है ,और  एक सप्ताह के अंदर पूरे झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है क्योंकि इस साल केरल में 25 मई के आसपास मानसून आने की संभावना व्यक्त की जा रही है और केरल में मानसून आने के बाद 10 से 12 दिन  मे झारखंड में मानसून प्रवेश करता है. दूसरी ओर बृहस्पतिवार को जमशेदपुर में 7 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई. वर्षा के कारण तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. वैसे बुधवार की रात आयी तेज आंधी व वर्षा के कारण ताममान पहले से ही सामान्य से नीचे था. बृहस्पतिवार को हुई वर्षा ने उसमें और कमी कर दी.

इसे भी पढ़ें : Rajrappa  : रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा मेहर खान की मौत मामले में नया मोड़, दो युवक हिरासत में

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time