Jamshedpur: उपायुक्त ने जनता दरबार में की फरियादियों से मुलाकात, समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से जनता दरबार में मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस अवसर पर 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों को उठाया, जिनपर उपायुक्त ने यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. फरियादियों ने भूमि विवाद, चौकीदार नियुक्ति, सरकारी आदेश का उल्लंघन, पीवीटीजी को बंदोबस्ती में जमीन आवंटन, रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण, स्पोर्ट्स आर्म्स लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति, निजी विद्यालय में नामांकन, दुकान आवंटन सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ज्ञापन प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने सभी मुद्दों पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया.


ऑन-द-स्पॉट समाधान

इस दौरान कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश

जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत…

Spread the love

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time