Gamhariya : कांड्रा में निकलेगी शिव बारात, गम्हरिया में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की होगी पूजा

गम्हरिया : बुधवार को गम्हरिया, कांड्रा, कोलाबिरा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी जायेगी. आयोजन समितियों द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा के दौरान कांड्रा थाना परिसर में विशेष आयोजन किया गया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि सुबह रूद्राभिषेक के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा. दोपहर को वरयात्रा व झांकी निकाली जायेगी. इसके पश्चात शाम को प्रीतिभोज के बाद रात को शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

दिनभर होगा अनुष्ठान

वहीं मिथिला विकास मंच की ओर से छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में विशेष पूजनोत्सव का आयोजन किया जायेगा. मंच के फूलकांत झा ने बताया कि इस दौरान दिनभर अनुष्ठान का आयोजन होगा. इसके तहत सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसके अलावा कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा. वहीं पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस दौरान नवागढ़ स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में भी तैयारी जोरों पर है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. इसको लेकर प्रतिवर्ष करीब डेढ़ किमी तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग जाती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड की संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए “अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम” का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SIR के लिए शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 26 एवं 27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप

मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, जमा करने एवं डिजिटाइजेशन में मिलेगा सहयोग जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त…

Spread the love

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time