Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी सरगर्मी तेज, पवन सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी

  • केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामदा बस्ती निवासी पवन सिंह ने भरा नामांकन
  • नामांकन प्रक्रिया की बढ़ी हलचल

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामदा बस्ती निवासी पवन सिंह ने चुनाव संचालन समिति के सदस्य हरेन्द्र पांडेय के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जानकारी के अनुसार ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 3 जनवरी निर्धारित की गई है। पवन सिंह इससे पूर्व मंच की क्षेत्रीय इकाई नामदा बस्ती के अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठनात्मक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रामगढ़िया सभा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सीजीपीसी को सौंपा 51 हजार का चेक

सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं पवन सिंह

पवन सिंह का समाज में साफ-सुथरा व्यक्तित्व और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका उनकी पहचान रही है। उन्होंने समाज से जुड़े कई जटिल मुद्दों का समाधान भी सफलतापूर्वक किया है, जिससे उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। नामांकन के अवसर पर राजेश कुमार, अजय शर्मा, नित्यानंद (चुन्नुजी), राजेश राय, राघवेंद्र शर्मा, संजय पांडे, शशिशेखर, राकेश जी, पंकज शाही, अजय पांडे, के.एन. सिंह, रविंद्र तिवारी, पिंटु सिंह सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और उन्हें समर्थन दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *