बागुनहातू फुटबॉल मैदान में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन संपन्न
जमशेदपुर : विजयादशमी के अवसर पर बागुनहातू फुटबॉल मैदान में श्री श्री रावण दहन समिति की ओर से रावण दहन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मौजूद रहे। बारिश के बावजूद मैदानों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। बागुनहातू में भक्तिमय वातावरण, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
अपने संबोधन में श्री काले ने कहा कि विजयादशमी केवल प्रतीकात्मक रावण दहन नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के अहंकार, स्वार्थ, अन्याय और नकारात्मक सोच के विनाश का संदेश भी देता है। आज के समय में इस पर्व से प्रेरणा लेकर हमें सत्य, सद्भाव, अनुशासन और एकता की ज्योति समाज में प्रज्वलित करनी होगी। तभी यह पर्व अपने वास्तविक उद्देश्य को पूरा करेगा।
श्री काले ने सफल आयोजन हेतु दोनों समितियों और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक साधुवाद व बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुभव सिंन्हा, शशि बीर राणा, लालटु डे, मछिन्दर निषाद, हरदीप सिंह, राजु कालिन्दी, सुरेन्द्र दास, कमल नामता, पंचानन्द, दीपक कर्मकार एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
There is no ads to display, Please add some



















































