Jamshedpur : मां दुर्गा का आशीर्वाद समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाए : काले

दुर्गा पूजा विसर्जन में अमरप्रीत सिंह काले ने किया शहर का भ्रमण, श्रद्धालुओं एवं समितियों को दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कालीमाटी रोड, बसंत सिनेमा, साकची बड़ा गोलचक्कर एवं बंगाल क्लब सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं से भेंट की।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा माँ दुर्गा पूजा विसर्जन के इस पावन अवसर पर मैं माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि उनका असीम आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।

जमशेदपुर की पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं ने जिस अनुशासन, भव्यता और उत्साह के साथ उत्सव का आयोजन एवं विसर्जन संपन्न किया है, वह समाज में एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने प्रशासन एवं सभी समितियों को उनके सहयोग, प्रयास और अनुकरणीय व्यवस्था के लिए हृदय से धन्यवाद दिया. साथ ही के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अपने अंदर की कुरीतियों को समाप्त करना ही सच्चा रावण दहन : काले


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time