Jamshedpur : न्यू कपाली बस्ती में चापड़ से जानलेवा हमला, 19 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

  • सोनारी थाना क्षेत्र में बढ़ती हिंसा से दहशत, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमलावर ने पीछे से आकर युवक के सिर, कान और पीठ पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से कृष्णा को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय कृष्णा घर के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। अचानक हुए इस हमले से वह संभल तक नहीं पाया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : बिरसा मुंडा की धरती पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत

न्यू कपाली बस्ती में दिनदहाड़े हुए हमले से फैली सनसनी

घायल युवक के भाई युवराज नायक ने बताया कि हमला करने वाला युवक बस्ती का ही रहने वाला बाबी है, जो चापड़ लेकर अचानक पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के हमला शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि हमले की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, हालांकि आशंका है कि मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। कृष्णा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और सामान्य मजदूरी व रंग-रोहन के काम पर निर्भर है, जिससे इलाज को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सनातन परंपरा के साथ संजीव सिन्हा ने संभाला भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार

पुराने विवाद में बढ़ती हिंसा, युवाओं पर मंडरा रहा खतरा

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाबी को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ ही देर में उसे छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। जब पुलिसकर्मी उमेश सिंह से आरोपी को छोड़े जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इधर, आरोपी के खुलेआम घूमने से घायल युवक का परिवार दहशत में है और जान का खतरा महसूस कर रहा है। हाल के दिनों में जमशेदपुर में चायनीज चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमले बढ़े हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time