Jamshedpur: डीसी लाउंज में विवाद, घायल छात्र के पिता ने की सैलून के मालिक को गिरफ़्तार करने की मांग

जमशेदपुर:  साकची स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्टूबर को स्कूली छात्रों के बीच हुए हंगामे और मारपीट के मामले में घायल छात्र आसिफ के पिता इस्लाम गद्दी ने गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर न्याय की मांग की। इस्लाम गद्दी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गुरुवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उस समय एसएसपी मौजूद नहीं थे, इसलिए प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस्लाम गद्दी ने बताया कि उनके बेटे आसिफ ने साकची थाना में डीसी लाउंज के मालिक सह संचालक दिलीप चौधरी, मोहित अग्रवाल और धर्मा राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके, सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी सबूत नष्ट कर सकते हैं।

इस्लाम गद्दी ने अपने ज्ञापन में कहा कि उनके बेटे आसिफ और पूरे परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, और अगर वे फरार हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: दोस्त से मिलने जा रहा युवक पेड़ से टकराया, मौत 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *