जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गोलमुरी हिन्दू बस्ती की एक हॉलसेल रेडिमेड कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही घंटों में पूरा दुकान जलकर राख हो गया।
अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से उठता धुआं देखा और तुरंत दुकानदार को सूचना दी। लेकिन तब तक कपड़े, फर्नीचर, कैश काउंटर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग और पड़ोसी घटनास्थल पर जुट गए। गोलमुरी थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह, “Run For Jharkhand” में जिलेवासियों ने लगाई एकता की दौड़