Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सौम्य रंजन की पुस्तक ‘Youth Unfolded Stories and Struggles’ का किया विमोचन

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर युवा लेखक सौम्य रंजन द्वारा लिखित पुस्तक ‘यूथ अल्फील्टर्ड स्टोरीज एंड स्ट्रगल’ का विमोचन किया. इस अवसर पर उन्होंने सौम्य दास को इस पहल के लिए बधाई दी. साथ ही, उन्होंने राज्यवासियों को मकर संक्रांति, टुसू पर्व, सोहराय और माघ बिहू की शुभकामनाएं दीं.

 

पुस्तक का उद्देश्य
यह पुस्तक वर्तमान युवाओं की स्थिति और चुनौतियों पर केंद्रित है. इसमें आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ व्यवहार करने के संबंध में कई सुझाव दिए गए हैं. लेखक का उद्देश्य युवा वर्ग को ऐसी जानकारी देना है जो उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने में सहायता करे.

 

विशिष्ट अतिथि
पुस्तक के विमोचन के दौरान लेखक सौम्य रंजन दास के साथ भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, मानस मिश्रा, अश्विन शर्मा, मनोज कुमार, बिंदु प्रसाद, संजय कुमार दास, अनिकेत सिंह, सुष्मिता देवी और अर्पिता भी उपस्थित थीं.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर के वार्षिक वनभोज में परिवार सहित उमड़ा जनसैलाब, गोशाला में की गौ सेवा

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *