Jamshedpur: शिकायतों के समाधान की चौथी कड़ी – थाने से नहीं, मंच से मिला न्याय, 296 पुराने मामलों का हुआ निपटारा

जमशेदपुर : महानिरीक्षक, झारखंड के निर्देशानुसार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया गया. यह कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित किया गया और यह इस पहल का चौथा संस्करण था.

296 पुराने आवेदन हुए निपटाए

जिले के विभिन्न थानों से आए लोगों द्वारा शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन पर मौके पर ही संज्ञान लिया गया और समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए. इस बार पूर्व में प्राप्त 296 आवेदनों का समाधान किया गया. इन आवेदनों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की गई.

वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे. उनके साथ किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम), कुमार शिवाशीष, पुलिस अधीक्षक नगर, तथा जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी शामिल हुए.

राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी भागीदारी

कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी देखी गई. राष्ट्रीय जनता दल (पूर्वी सिंहभूम) के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललन यादव तथा प्रधान जिला महासचिव श्याम कुमार शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नजारत एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, कार्य विभाजन व उपस्थिति पर जोर

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time