Jamshedpur: कपाली में दोस्ती बनी दुश्मनी, नशे में युवक ने दोस्त को चाकू मारकर किया घायल

जमशेदपुर: कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर में सोमवार रात दोस्ती की एक कहनी खून-खराबे में बदल गई। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सोमवार देर शाम की है। स्थानीय निवासी मो. इरशाद रोज की तरह काम से लौटकर कबड्डी खेलने मैदान गया था। इसी दौरान उसका दोस्त फैजान खान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उसे धमकाने लगा। बताया जा रहा है कि फैजान नशे में था। विवाद बढ़ा तो उसने अपनी कमर से धारदार चाकू निकाला और इरशाद पर वार कर दिया।

चोट लगने के बाद आसपास के लोग इरशाद को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए। वहीं उसका इलाज चल रहा है। लेकिन इसी बीच फैजान का बड़ा भाई कुछ लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा और घायल युवक को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।
इसकी जानकारी मिलते ही इरशाद के परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे दोबारा भर्ती कराया। उसकी मां ताएरा खातून ने बताया कि आरोपी पहले उनके घर भी आया था और इरशाद के बारे में पूछताछ कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है। घायल इरशाद ने कपाली थाना में आरोपी फैजान खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Breaking: NH-49 पर भीषण हादसा — बस-कार की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल, चार की हालत नाजुक

 

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time