Dhanbad: धनबाद में पुलिस एवं प्रिंस खान गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़, एक अपराधी घायल

धनबाद:  धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह का सदस्य भानु मांझी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य राजगंज इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद एसएसपी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें भानु मांझी घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रिंस खान गिरोह लंबे समय से धनबाद में रंगदारी वसूलने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय है। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। फिलहाल पुलिस घायल अपराधी से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कपाली में दोस्ती बनी दुश्मनी, नशे में युवक ने दोस्त को चाकू मारकर किया घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Bahragora :आसमानी बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत

बहरगोड़ा : बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां कालाबांध तालाब में नहाने के दौरान आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time