जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना मोड़ के समीप रहने वाले युवक चींटू कुमार (23) ने सोमवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे परिजनों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चींटू कुमार पेट्रोल पंप में काम करता था और तीन भाइयों में मंझला था। उसके भाई पींटू ने बताया कि चार दिन पहले चींटू अपनी प्रेमिका को लेकर घर आया था। दोनों ढाई साल से संबंध में थे और परिवार शादी के लिए तैयार था।
लेकिन पड़ोसियों के भड़कावे के कारण प्रेमिका की मां ने अपनी बेटी की शादी कहीं और कराने की बात कह दी। इसके बाद प्रेमिका ने चींटू का नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह काफी परेशान हो गया।
पींटू ने बताया कि सोमवार दोपहर चींटू कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था और अंदर से गाना बज रहा था। जब परिजनों ने आवाज लगाई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वह फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने उसे पहले राजस्थान सेवा सदन और फिर टीएमएच अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना ने पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ा दी है।
इसे भी पढ़ें :
Dhanbad: धनबाद में पुलिस एवं प्रिंस खान गिरोह के बीच भीषण मुठभेड़, एक अपराधी घायल
There is no ads to display, Please add some


















































