Jamshedpur: सुधीर पप्पू का China-made वस्तुओं पर हमला, रोजगार की चिंता न करने पर सरकार को घेरा

जमशेदपुर:  समाजवादी चिंतक और वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने देश में चीन निर्मित वस्तुओं की बिक्री पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर फर्जी देशभक्ति और फर्जी राष्ट्रवाद का आरोप लगाया।

सुधीर पप्पू ने कहा कि हर दिवाली से पहले कुछ समूह चीनी लाइट और वस्तुओं का बहिष्कार करने का दिखावा करते हैं। लेकिन इस साल तो इस औपचारिकता को निभाने की भी हिम्मत नहीं दिखी। उनका कहना है कि जनता को खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के “वोकल फॉर लोकल” के नारे का विरोध करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भाजपा और संघ जब विपक्ष में थे, तब बड़ी-बड़ी देशभक्ति की बातें करते थे। लेकिन पिछले 11 साल में चीन के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ता रहा। देश के व्यापारी—जो तथाकथित देशभक्त संगठनों से जुड़े हैं—आज भी महिलाओं की टिकुली, बिंदी, सूत, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उत्पाद चीन से मंगा रहे हैं।

सुधीर पप्पू ने कहा कि देश के कुटीर और लघु उद्योग बंद हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, और न सरकार न व्यापारियों को इसकी चिंता है। भारतीय निर्माण उद्योग अब केवल “असेंबल उद्योग” तक सिमट कर रह गया है।

सुधीर कुमार पप्पू ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार से सवाल किया कि आखिर चीन की वस्तुएं भारतीय सीमा में कैसे और क्यों प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस दीपावली चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें और अपने घरों में मिट्टी के दीप जलाएं। यह न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, बल्कि इससे कुम्हार समुदाय और अन्य वंचित वर्गों को भी फायदा मिलेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: प्रेमिका के नंबर ब्लॉक करने से परेशान हुआ युवक, फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time