Jamshedpur: आजाद नगर में घर में चोरी, चार लाख के सोने के गहने गायब – सदमे में परिवार

जमशेदपुर:  आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 में रहने वाले वकार अनवर के घर शनिवार देर रात चोरी हुई। चोरों ने घर में रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों पर हाथ साफ किया। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को चोरी का पता नहीं चला।

परिजनों ने बताया कि सुबह उठने पर मेन गेट का ताला खुला था। चाबी डाइनिंग टेबल पर पड़ी मिली, जबकि रात में इसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। घर के अंदर सबसे पहले अलमारी का सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। चोरी हुए गहनों में एक सोने का नेकलेस, दो ईयररिंग्स और एक अंगूठी शामिल थी। चोरों ने गहनों का डिब्बा आंगन में फेंक दिया था, जिसे बाद में बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच की। पुलिस ने आंगन, मेन गेट और अलमारी के आसपास से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

वकार अनवर ने बताया कि परिवार इस चोरी से सदमे में है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर गहने बरामद करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: NH-33 के छह रैंपों के विरोध में सिटीजन फोरम की मुहिम तेज, नक्शे में गड़बड़ी का आरोप

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *