जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इसके साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 13 से प्रत्याशी गुलबहार बेगम ने नामांकन दाखिल किया. पर्चा भरने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए गुलबहार बेगम ने बताया कि लगभग 40 वर्षों के बाद नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं. लंबे समय तक क्षेत्र की जनता जन प्रतिनिधियों की भागीदारी से वंचित रही. जिसके कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया. आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई ज्वलंत समस्याएं जस की तस हैं. उन्होंने कहा कि जुगसलाई में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, महिला सशक्तिकरण के लिए स्कील्ड डेवलपमेंट से जुड़े सेंटर की स्थापना, सिविल सोसायटी के हितों की रक्षा करना, कार्य में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता है. नामांकन के दौरान गुलबहार बेगम के चुनाव संचालनकर्ता सैफ गद्दी के अलावे गद्दी समाज के मुखिया सफदर गद्दी, इशाक गद्दी, अफजल गद्दी, राजू गद्दी, इबरार गद्दी, गुलफाम गद्दी, फारूख गद्दी, विक्की गद्दी, सौदागर गद्दी, बाबू गद्दी, वसीम गद्दी, सगीर गद्दी, तौसिफ गद्दी, निशार गद्दी, इबरत गद्दी, अमीर गद्दी, शारूख गद्दी, कादिर गद्दी, आशिफ गद्दी, अब्दुल गद्दी, जफ्फर गद्दी, सब्बू गद्दी समेत काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली के डांगोडीह में बंद मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख